देखे दुनिया के 9 सबसे जहरीले सांप 

दुनिया भर के जहरीले सांप ऐसे  टॉक्सिक यानी जहर का इस्तेमाल करते हैं जो किसी भी जीव को चंद सेकेंड में मौत की नींद सुला देता है। 

आइए जानते हैं दुनिया के उन जहरीले सांपों के बारे में जिनके काटने पर इंसान कुछ ही मिनटों में खत्म हो जाता है। 

ब्लैक माम्बा 

इसके जहर की दो बूंदों से इंसान की मौत निश्चित है, अगर सही समय पर इलाज न मिले तो इसका जहर शरीर में जाते ही नर्वस सिस्टम और मासंपेशियों  के जोड़ों को निष्क्रिय कर देता है। 

फेर-डी-लांस  

इसका जहर इंसान के शरीर में प्रवेश करते ही यह शरीर को काला करना शुरू कर देता है। ये आमतौर पर पिट वाइपेर्स होते हैं। इसके काटने से  हेमोरेज (Hemorrhage)  होने की पूरी संभावना रहती है। 

बूमस्लैंग 

इस सांप को साउथ अफ्रीकन ग्रीन ट्री स्नेक भी कहा जाता है। अगर इसका बच्चा भी काट ले तो अगले 24 घंटे में वयस्क व्यक्ति की आंखों, फेफड़ों, किडनी, हृदय और मस्तिष्क से खून बहने लगता है। 

ईस्टर्न टाइगर स्नेक 

इसे टाइगर स्नेक नाम इसलिए दिया गया है क्योंकि इसके शरीर पर पीले और काले रंग की धारियां होती हैं.  इसके जहर से इंसान 15 मिनट के अंदर ही खत्म हो जाता है। 

रसेल वाइपर  

भारत में इस सांप के कारण हर साल लगभग 58 हजार लोगों की मौत हो जाती है। श्रीलंका में, यह अक्सर चावल के खेतों में किसानों को काट लेता है। इसके काटने से किडनी फेल हो जाती है। 

सॉ-स्केल्ड वाइपर

ये सांप अपने मुंह से भाग की आवाज नहीं निकालते हैं। बल्कि वे अपनी त्वचा पर बनी स्केल्स को इतनी जोर से हिलाते हैं कि उससे घिर-घिर की आवाज आती है 

बैंडेड क्रेट 

यह धीमी गति से चलने वाला साँप है। यह आमतौर पर अंधेरे में काटता है। इसके काटने से मांसपेशियां निष्क्रिय हो जाती हैं। शरीर का डायाफ्राम काम करना बंद कर देता है। 

किंग कोबरा 

किंग कोबरा दुनिया का सबसे लंबा जहरीला सांप है। यह किसी भी इंसान को 300 फीट दूर से देख लेता है। ये अपने ताकतवर मांसपेशियों गर्दन के आसपास एक हुड यानि फन फैला लेता है । 

कोस्टल तैपान  

यह इतना तेज़ी से काटकर भागता है  कि आप इसे देख नहीं पाते. खतरा महसूस होने पर यह उछलकर पूरी सटीकता के साथ अपने शिकार पर डंक मारता है