Summer food during pregnancy : इन 5 चीजों को खाने में शामिल करके प्रेग्नेंट महिलाये रख सकती है गर्मी में अपना ख्याल

Summer food during pregnancy : प्रेगनेंसी के नौ महीने महिलाओं के लिए बहुत खास और नाजुक होते हैं। ऐसे में गर्मी का मौसम मुश्किल भरा हो सकता है, इसलिए खाने में शामिल करें ये 5 चीजें.

किसी भी मौसम में, प्रेग्नेंट महिलाओं को आमतौर पर अपने खाने को लेकर अधिक सतर्क रहना चाहिए। दरअसल, प्रेगनेंसी के नौ महीने बहुत खास होते हैं। ऐसे में खान-पान का भी ध्यान रखना चाहिए। गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है और इस दौरान मुश्किलें बढ़ सकती हैं. अगर आप गर्मी के मौसम में प्रेग्नेंट हैं तो खाने में इन चीजों को शामिल करें।

तरबूज (Watermelon)

अगर आपको ज्यादा पानी पीने में दिक्कत होती है तो आप तरबूज खा सकते हैं। इनमें पानी की अच्छी मात्रा होती है. गर्मियों में मिलने वाला यह फल हर किसी का पसंदीदा होता है।

मेवा ( Dry Fruits)

प्रेग्नेंट महिलाओं को गर्मियों में बादाम, अखरोट, चिया सीड्स और अलसी जैसे फल और बीज खाने चाहिए। इनमें स्वस्थ वसा, प्रोटीन, विटामिन ई और मैग्नीशियम जैसे आवश्यक पोषक तत्व होते हैं। हेल्थी फैट भ्रूण के मस्तिष्क के विकास में मदद कर सकता है। नट्स और बीजों में विटामिन ई भ्रूण कोशिका वृद्धि और विकास के लिए आवश्यक है। वही मैग्नीशियम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है।

दही (Curd)

प्रेग्नेंट महिला को दही जरूर खाना चाहिए, यह न सिर्फ आपको गर्मियों में हाइड्रेटेड रखेगा बल्कि प्रोटीन और कैल्शियम भी मिलेगा।

खीरे (Cucumbers)

खीरे को गर्मियों में सबसे अच्छा भोजन माना जाता है और इसे प्रेगनेंसी के आहार में शामिल किया जाना चाहिए। आप सुबह और दोपहर के समय स्मूदी पी सकते हैं। यह हाइड्रेशन के लिए सबसे अच्छा फ़ूड है।

नारियल पानी (Coconut Water)

प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए भी नारियल पानी अच्छा माना जाता है. आप दिन भर में एक या दो नारियल पानी पी सकते हैं। यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है.

अधिक पढने के लिए लॉग इन करे वेबसाइट khabarportal